सिडनी में जमकर बरसे पुजारा, भारत पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया पर भारी

चेतेश्वर पुजारा के सीरीज में तीसरे शतक और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने सिडनी में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 303 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पलड़ा भारी रखा. पुजारा ने 250 गेंद में 16 चौकों की मदद से नाबाद 130 रन की पारी खेलने के अलावा हनुमा विहारी (नाबाद 39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

इससे पहले उन्होंने अग्रवाल (77) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 जबकि कप्तान विराट कोहली (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की. यह पहला मौका है जब पुजारा ने किसी सीरीज में तीन शतक जड़े हैं. पुजारा ने अपनी इस पारी के दौरान किसी सीरीज में सर्वाधिक गेंद खेलने के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वह मौजूदा सीरीज में अब तक 1135 गेंद का सामना करते हुए 458 रन बना चुके हैं. इससे पहले उन्होंने 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर 1049 गेंद का सामना करते हुए 405 रन बनाए थे.

रनों के लिहाज से भी यह किसी सीरीज में पुजारा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले उन्होंने 2012-13 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में चार टेस्ट की सीरीज में 438 रन बनाए थे. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सुबह फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहे और मैच से बाहर हो गए. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत मिशेल स्टार्क (75 रन पर एक विकेट) और जोश हेजलवुड (51 रन पर दो विकेट) की जोड़ी ने की.

कोहली के सबसे तेज 19 हजार इंटरनेशनल रन, पीछे छूटे सचिन-लारा

मेलबर्न टेस्ट से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे लोकेश राहुल (09) एक बार फिर नाकाम रहे और दूसरे ओवर में ही हेजलवुड की गेंद पर पहली स्लिप में शॉन मार्श को कैच दे बैठे. जनवरी 2018 से विदेशी सरजमीं पर 12 टेस्ट में भारत की यह छठी सलामी जोड़ी थी. इस दौरान विदेशी सरजमीं पर 23 पारियों में सलामी साझेदारी का औसत सिर्फ 21 . 56 रहा है.

दूसरे छोर पर अग्रवाल ने कर्नाटक के अपने साथी बल्लेबाज राहुल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और एक बार फिर ठोस बल्लेबाजी करते हुए कुछ अच्छे कवर ड्राइव लगाए. उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर रन गति में इजाफा किया. भारत ने पहले घंटे में एक विकेट पर 46 रन बनाए जबकि मौजूदा दौरे पर कम रन गति सामान्य बात रही है. अग्रवाल और पुजारा ने 104 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की.

ऑस्ट्रेलिया ने 15वें ओवर में डीआरएस गंवाया जब पुजारा के खिलाफ हेजलवुड की अपील को मैदानी अंपायर ने नकार दिया. ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लिया लेकिन रीप्ले में दिखा कि गेंद बल्लेबाज की जांघ से टकराकर विकेटकीपर के पास पहुंची थी. मेजबान टीम ने शॉर्ट गेंदबाजी की और बल्लेबाजों के शरीर को निशाना बनाया. पुजारा को दो बार गेंद लगी जिसमें से एक गेंद उनके सिर में लगी.

कप्तान टिम पेन ने ऑफ स्पिनर नाथन लियोन (88 रन पर एक विकेट) को 22वें ओवर में पहली बार मौका दिया. मौजूदा सीरीज में लियोन पहली बार इतनी देर से गेंदबाजी करने आए. लंच के बाद अग्रवाल और पुजारा ने आक्रामक रुख अपनाया और 178 गेंद में 100 रन की साझेदारी पूरी की. अग्रवाल ने 96 गेंद में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किय. उन्होंने ऑफ स्पिनर नाथन लियोन पर दो छक्के भी मारे.

अग्रवाल शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 34वें ओवर में लियोन की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में लांग ऑफ पर स्टार्क को कैच दे बैठे. अग्रवाल इस गैरजरूरी शॉट को खेलने के बाद काफी निराश दिखे. उन्होंने 112 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के मारे.

Comments

Popular posts from this blog

दमिश्क में ईंधन भरा ट्रक दो यात्री बसों से टकराया, 30 लोगों की मौत

贵州湖南等地将有较强降水 甘肃西部等地有大风沙尘

英国防相称“硬实力”对付中国 首相谨慎表态