रणबीर कपूर को मिल रही थी गली बॉय, इस वजह से कर दिया मना

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय फरवरी में रिलीज को तैयार है. मूवी में सिम्बा स्टार एक रैपर की भूमिका में दिखेंगे. ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर ने कहा कि अगर ये मूवी कोई और करता तो मैं जलन के मारे मर जाता.

लेकिन क्या आप जानते हैं जोया अख्तर की फिल्म में काम करने का मौका रणबीर कपूर के पास भी था. लेकिन उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर ने गली बॉय में काम करने की इच्छा जताई थी. ये ढाई साल पहले की बात है, जब जोया मूवी की कास्ट को फाइनल कर रही थीं.

गली बॉय के लीड रोल के लिए रणवीर सिंह डायरेक्टर की पहली पसंद थे. इसलिए जोया उनकी कास्टिंग से कोई समझौता नहीं करना चाहती थीं. फिल्म में रणबीर कपूर को रणवीर सिंह के साथ रोल ऑफर हुआ था. जोया रणवीर को रणबीर से रिप्लेस नहीं करना चाहती थीं. उस समय रणबीर और जोया के बीच मनमुटाव भी था. लीड रोल ना मिलने की वजह से रणबीर ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि नाम का एक 26 साल का ये फैन, गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था. रवि, एक्टर यश के घर के बाहर काफी देर से मंडरा रहा था. बार बार कोशिशों के बाद भी रवि को KGF स्टार के घर में घुसने नहीं दिया गया. कहा जा रहा है कि वो यश से मिलना चाहता था. जब फैन, एक्टर से मिलने में कामयाब नहीं हुआ तो उसने एक्टर के घर के बाहर ही खुद पर पेट्रोल डालकर और आग लगा ली.

घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने कंबल से आग पर काबू पाया और रवि को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन हॉस्पिटल ले जाने तक काफी देर हो चुकी थी. रवि का शरीर करीब 70 प्रतिशत तक जल चुका था. आखिरकार उसकी मौत हो गई. बता दें, हर साल रवि, यश के घर के बाहर जाता था और उनके साथ सेल्फी खिंचवाता था.

इस साल दिग्गज एक्टर अंबरीश (Ambareesh) के निधन की वजह से यश ने बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया था. जिसकी वजह से एक्टर अपने जबरा फैन से नहीं मिल पाया. सुसाइड के बारे में पता चलने के बाद यश अस्पताल गए थे. उन्होंने रवि के परिवारवालों को सांत्वना दी.

इस दुखद घटना पर बोलते हुए यश ने कहा- ''रवि ने मेरे जन्मदिन पर मेरे साथ सेल्फी खिंचवाई थीं. मुझे कहते हुए खेद है लेकिन ये फैंडम नहीं है. मैं नहीं मानता कि वो फैन हो सकता है. मैं अपने फैन से अपील करता हूं कि ऐसा कदम ना उठाएं. मैंने जन्मदिन से कुछ दिन पहले वीडिया जारी कर कहा भी था कि मैं इस साल बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर रहा हूं. ये बहुत दुखद है.''

अस्पताल के बर्न वार्ड के HOD डॉक्टर केटी कमलेश ने रवि से हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया. उन्होंने कहा- ''रवि आखिरी बार भी यश के बारे में ही बात कर रहा था. जब हम उसके जख्मों की ड्रेसिंग कर रहे थे तो रवि ने पूछा क्या यश मुझसे मिलने आएंगे?''

Comments

Popular posts from this blog

दमिश्क में ईंधन भरा ट्रक दो यात्री बसों से टकराया, 30 लोगों की मौत

贵州湖南等地将有较强降水 甘肃西部等地有大风沙尘

英国防相称“硬实力”对付中国 首相谨慎表态