Posts

WhatsApp का CEO बनने की रेस में रहे नीरज अरोड़ा ने छोड़ी कंपनी

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के दोनों फाउंडर्स कंपनी पहले ही छोड़ चुके हैं ये तो आपको पता ही होगा. लेकिन कंपनी के पुराने कर्मचारी में से एक और चीफ बिजनेस ऑफिसर नीरज अरोड़ा ने भी वॉट्सऐप छोड़ने का ऐलान किया है. फेसबुक के अधिग्रहण के बाद धीरे धीरे कंपनी के पुराने आला अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी है. इस साल के शुरुआत में जब वॉट्सऐप के सीईओ की खोज चल रही थी तो नीरज अरोड़ा को इस पद के लिए प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था. हालांकि इन्हें सीईओ न बना कर क्रिस डेनियल्स को इस पद की जिम्मेदारी दी गई. नीरज अरोड़ा ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि वो फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं. उन्होंने कहा है, ‘समय बीतता है, लेकिन मेमोरीज नहीं. सात साल हो गए जब जेन और ब्रिएन ने मुझे वॉट्सऐप में रखा और यह सफर बेहतरीन था’ जेन और ब्रिएन ने मिल कर वॉट्सऐप की शुरुआत की थी और 2014 में इन्होंने अपनी कंपनी को फेसबुक से 19 बिलियन डॉलर में बेच दिया. पहले तो दोनों वॉट्सऐप के लिए काम करते रहे लेकिन एक एक करके दोनों ने ही वॉट्सऐप छोड़ दिया. दोनों ही फाउंडर्स के कंपनी छोड़ने की वजह फेसबुक और मार्क जकरबर्ग से अनबन ...

फैन्स को मिला स्पेशल गिफ्ट, शेड्स ऑफ साहो में नजर आया प्रभास का किलर लुक

बॉलीवुड डेस्क. बाहुबली स्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1979 को चेन्नई में जन्मे प्रभास का असली नाम प्रभास राजू उप्पलापति है। प्रभास के बर्थडे पर उनकी आने वाली फिल्म साहो का एक्शन वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें प्रभास और श्रद्धा के अबूधाबी शेड्यूल की झलकियां नजर आई हैं । ड्स ऑफ साहो चैप्टर वन : बाहुबली-2 के बाद दर्शकों को प्रभास की फिल्म साहो का बेसब्री से इंतजार है। इसलिए मेकर्स यूवी क्रिएशन ने बर्थडे स्पेशल गिफ्ट के तौर पर यह वीडियो शेयर किया है , जिसे शेड्स आॅफ साहो चैप्टर वन टाइटल दिया है। वीडियो का म्यूजिक थमन एस व्हाइल ने दिया है। हालांकि फिल्म में म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है। अबूधाबी एक्शन सीक्वंस की खास बातें : साहो का एक्शन सीक्वेंस जिसे हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है। उसके लिए 60 दिन पहले तैयारी की गई। 400 से ज्याद क्रू मेम्बर्स ने इसमें मदद की। अबूधाबी में 30 दिन का शूटिंग शेड्यूल था। साहो का डायरेक्शन सुजीत ने किया है । 8 मिनट का सीन 70 करोड़ बजट : जो वीडियो रिलीज किया गया है वह अबू धाबी में शूट हुए एक्शन सिक...