Posts

पीएम मोदी ने किया वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्धाटन, 100 देशों के 3000 प्रतिनिधि होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मेलन के 9वें संस्करण का गांधीनगर में उद्धाटन किया. सम्मेलन में करीब 15 लाख लोग और 100  से ज्यादा देशों के 3000 प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है. सम्मेलन में पाकिस्तान से कोई भी प्रतिनिधि नहीं आएगा. बता दें कि इस सम्मेलन की शुरुआत साल 2003 में बतौर राज्य का सीएम रहते मोदी ने की थी. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का आयोजन राज्य की राजधानी के एक मैदान के लगभग दो लाख वर्गमीटर क्षेत्र में हो रहा है. इस कार्यक्रम में लगभग 25 औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं. ट्रेड शो 22 जनवरी तक जारी रहेगा. आखिर के दो दिन आम जनता के लिए रहेंगे. इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने गुजरात ग्लोबल सम्मेलन के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया. - सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात वास्तव में एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया है. गुजरात भारत में मौजूद सबसे अच्छी व्यावसायिक भावना का प्रतिनिधित्व करता है. मैं 15 भागीदार देशों और 11 भाग लेने वाले संगठनों का धन्यवाद करता हूं. पीएम ...

रणबीर कपूर को मिल रही थी गली बॉय, इस वजह से कर दिया मना

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय फरवरी में रिलीज को तैयार है. मूवी में सिम्बा स्टार एक रैपर की भूमिका में दिखेंगे. ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर ने कहा कि अगर ये मूवी कोई और करता तो मैं जलन के मारे मर जाता. लेकिन क्या आप जानते हैं जोया अख्तर की फिल्म में काम करने का मौका रणबीर कपूर के पास भी था. लेकिन उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर ने गली बॉय में काम करने की इच्छा जताई थी. ये ढाई साल पहले की बात है, जब जोया मूवी की कास्ट को फाइनल कर रही थीं. गली बॉय के लीड रोल के लिए रणवीर सिंह डायरेक्टर की पहली पसंद थे. इसलिए जोया उनकी कास्टिंग से कोई समझौता नहीं करना चाहती थीं. फिल्म में र णबीर कपूर को रणवीर सिंह के साथ रोल ऑफर हुआ था. जोया रणवीर को रणबीर से रिप्लेस नहीं करना चाहती थीं. उस समय रणबीर और जोया के बीच मनमुटाव भी था. लीड रोल ना मिलने की वजह से रणबीर ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि...

सिडनी में जमकर बरसे पुजारा, भारत पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया पर भारी

चेतेश्वर पुजारा के सीरीज में तीसरे शतक और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने सिडनी में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 303 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पलड़ा भारी रखा. पुजारा ने 250 गेंद में 16 चौकों की मदद से नाबाद 130 रन की पारी खेलने के अलावा हनुमा विहारी (नाबाद 39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इससे पहले उन्होंने अग्रवाल (77) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 जबकि कप्तान विराट कोहली (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की. यह पहला मौका है जब पुजारा ने किसी सीरीज में तीन शतक जड़े हैं. पुजारा ने अपनी इस पारी के दौरान किसी सीरीज में सर्वाधिक गेंद खेलने के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वह मौजूदा सीरीज में अब तक 1135 गेंद का सामना करते हुए 458 रन बना चुके हैं. इससे पहले उन्होंने 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर 1049 गेंद का सामना करते हुए 405 रन बनाए थे. रनों के लिहाज से भी यह किसी सीरीज में पुजारा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे ...

WhatsApp का CEO बनने की रेस में रहे नीरज अरोड़ा ने छोड़ी कंपनी

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के दोनों फाउंडर्स कंपनी पहले ही छोड़ चुके हैं ये तो आपको पता ही होगा. लेकिन कंपनी के पुराने कर्मचारी में से एक और चीफ बिजनेस ऑफिसर नीरज अरोड़ा ने भी वॉट्सऐप छोड़ने का ऐलान किया है. फेसबुक के अधिग्रहण के बाद धीरे धीरे कंपनी के पुराने आला अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी है. इस साल के शुरुआत में जब वॉट्सऐप के सीईओ की खोज चल रही थी तो नीरज अरोड़ा को इस पद के लिए प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था. हालांकि इन्हें सीईओ न बना कर क्रिस डेनियल्स को इस पद की जिम्मेदारी दी गई. नीरज अरोड़ा ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि वो फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं. उन्होंने कहा है, ‘समय बीतता है, लेकिन मेमोरीज नहीं. सात साल हो गए जब जेन और ब्रिएन ने मुझे वॉट्सऐप में रखा और यह सफर बेहतरीन था’ जेन और ब्रिएन ने मिल कर वॉट्सऐप की शुरुआत की थी और 2014 में इन्होंने अपनी कंपनी को फेसबुक से 19 बिलियन डॉलर में बेच दिया. पहले तो दोनों वॉट्सऐप के लिए काम करते रहे लेकिन एक एक करके दोनों ने ही वॉट्सऐप छोड़ दिया. दोनों ही फाउंडर्स के कंपनी छोड़ने की वजह फेसबुक और मार्क जकरबर्ग से अनबन ...

फैन्स को मिला स्पेशल गिफ्ट, शेड्स ऑफ साहो में नजर आया प्रभास का किलर लुक

बॉलीवुड डेस्क. बाहुबली स्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1979 को चेन्नई में जन्मे प्रभास का असली नाम प्रभास राजू उप्पलापति है। प्रभास के बर्थडे पर उनकी आने वाली फिल्म साहो का एक्शन वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें प्रभास और श्रद्धा के अबूधाबी शेड्यूल की झलकियां नजर आई हैं । ड्स ऑफ साहो चैप्टर वन : बाहुबली-2 के बाद दर्शकों को प्रभास की फिल्म साहो का बेसब्री से इंतजार है। इसलिए मेकर्स यूवी क्रिएशन ने बर्थडे स्पेशल गिफ्ट के तौर पर यह वीडियो शेयर किया है , जिसे शेड्स आॅफ साहो चैप्टर वन टाइटल दिया है। वीडियो का म्यूजिक थमन एस व्हाइल ने दिया है। हालांकि फिल्म में म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है। अबूधाबी एक्शन सीक्वंस की खास बातें : साहो का एक्शन सीक्वेंस जिसे हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर केनी बेट्स ने डायरेक्ट किया है। उसके लिए 60 दिन पहले तैयारी की गई। 400 से ज्याद क्रू मेम्बर्स ने इसमें मदद की। अबूधाबी में 30 दिन का शूटिंग शेड्यूल था। साहो का डायरेक्शन सुजीत ने किया है । 8 मिनट का सीन 70 करोड़ बजट : जो वीडियो रिलीज किया गया है वह अबू धाबी में शूट हुए एक्शन सिक...